फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घराणा में 195 की जांच, 7 में टीबी के लक्षण दिखे

Fri, 25 Jul 2025 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड भवारना के तहत वीरवार को घराणा पंचायत के गांव कुरल में टीबी जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 195 लोगों की टीबी जांच की, जिसमें सात लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

अब टीबी की पुष्टि के लिए उसकी आगामी जांच की जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत जोखिमपूर्ण आबादी वाले लोगों की टीबी जांच की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह टीबी जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें