‘तेरा मेरा लग्न ओ सजना...’ की प्रस्तुति से बांधा समां
थुरल स्कूल के वार्षिक समारोह में सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
थुरल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. आरआर भाटिया मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनुपम बाला और स्टाफ ने मुख्यातिथि को शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी, गिद्दा, डोगरी, झमाकडा़, पहाड़ी नाटी और देशभक्ति के गीत गाए। छात्राओं ने पहाड़ी गीत तेरा मेरा लग्न ओ सजना...की प्रस्तुति से समारोह में खूब समां बांधा। छात्रा आकृति ने दादी मां बनकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी को चने बांटे। मंच संचालन अध्यापिका पूजा शर्मा ने किया। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं प्राची शर्मा, सूर्यांश, कनिष्का धीमान, अंशल गुलेरिया, आकांक्षा, उपमन्यु, अपूर्वा शर्मा, सिद्धार्थ मिन्हास, दृष्टि शर्मा, इशिका, तनिष्का धीमान, कृतिका धीमान, रितिका राणा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष वनीता जम्बाल, लेख राज, सिकंदर मिन्हास आदि मौजूद रहे।