मेधावी बच्चों को सम्मानित करते मुख्यातिथि पूर्व प्रधान योगराज मेहरा। स्रोत: जागरूक पाठक
कोटला (कांगड़ा)। कोटला पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पूर्व जिला पार्षद योगराज मेहरा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर तिब्बती बुद्धिस्ट ननरी केडीटीएल त्रिलोकपुर से गैलमो, पालमो एवं छोडम विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अराध्य, चैतन्य, अदित्य, रूहानी, सिमरन, कनिका, शाईना आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीना शर्मा, एसएमसी प्रधान विपिन कुमार, अजय शर्मा, पवन शर्मा, स्कूल प्रबंधक नूतन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद