फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जमानाबाद मिंजर मेला... अनुज शर्मा के गानों पर थिरका पंडाल

Sun, 02 Aug 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जमानाबाद मिंजर मेले में प्रस्तुति देते अनुज शर्मा। -संवाद 
विज्ञापन
धर्मशाला। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा के लोकप्रिय गानों और हिमाचली तरानों की गूंज से शनिवार रात जमानाबाद का मिंजर मेला पंडाल पूरी तरह थिरक उठा। सात दिवसीय मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार और सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज स्थानीय गायिका मनीषा ने किया। इसके बाद गायक शान सिंह ने तेरा-मेरा लग्न ओ सजना, आज छतराड़ी ओ और रोहड़ू जाना मेरी अमिया जैसे लोकप्रिय हिमाचली गीत पेश किए।
मंच संभालते ही अनुज शर्मा ने तेरा जी लूं, यारा तेरी यारी को, तेरा-मेरा अफसाना और इन्हां बडियां जो ताड़का लगाया ओ ठेकेदारनिए गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक अमित मितु के जिन्ना गोजरी और सौरव शर्मा की प्रस्तुतियों को भी काफी सराहा गया। मुख्य अतिथि नरेंद्र मोंगरा ने कम्युनिटी सेंटर के लिए दो लाख रुपये तथा एक फ्लड लाइट देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने रास्ते की मरम्मत कराकर अगले वर्ष तक दुरुस्त करने का भरोसा दिया और अपनी ओर से 21 हजार रुपये प्रदान किए। इस दौरान समिति सदस्य ज्योति कुमारी, एंकर संदीप चौधरी और अब्दुल्लापुर पंचायत प्रधान संजय कांचा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें