बैजनाथ (कांगड़ा)। भारतीय जनता पार्टी बैजनाथ के दोनों अप्पर मंडल बैजनाथ और लोअर मंडल बैजनाथ की परिचय बैठक चामुंडा हाल में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल, कांगड़ा-चंबा के पूर्णकालिक विस्तारक राजपाल, दोनों मंडलों के अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री चेतन कंवर, किरण भंगालिया, संजय सकलानी, अंजू कटोच आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद