धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में शनिवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा के अध्यक्ष एवं जिला व सत्र न्यायाधीश राजीव बाली की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इसमें प्री-लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन वसूली के मामले, श्रम विवाद, जरूरी सेवाओं से संबंधित मामले (बिजली-जल बिल मामले आदि), दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 खर्चे के मामले, आपराधिक कंपाउंडेबल मामले शामिल थे। इसके अलावा मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण के केस, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले अन्यथा सिविल मामले आदि (मुकदमा पूर्व मामला व कोर्ट में लंबित मामले दोनों शामिल) के 10,354 केस लगाए गए। इसमें 5016 मामलों में समझौता किया गया और 12,93,83,831 राशि प्राप्त हुई। संवाद