बैठक
पेंशनर-विद्युत पेंशनर फोरम इकाई कांगड़ा की मासिक बैठक पूर्वाह्न 10:30 बजे से निजी होटल में होगी। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन होगा।
तिरंगा यात्रा
10:00 बजे-सुलह के भवारना में सोमवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे और थुरल मंडल के मरूं में मध्याह्न 2:00 बजे भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
धार्मिक
फेरी : श्री गुग्गा छतरी मंदिर सलोह की पहली फेरी पूर्वाह्न 8:00 बजे से सलोह, अरला और कथियाड़ा से होकर गुजरेगी।
कथा : रक्कड़ के श्री नरसिंह मंदिर में मध्याह्न 2:00 बजे कथा वाचक कुंदन दास महाराज प्रवचन देंगे।
सेहत
टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड गोपालपुर के तहत राजपुर में टीबी जांच शिविर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगाें की जांच की जाएगी।
शिक्षा
काउंसलिंग: सरकारी और निजी डाइट संस्थानों में डीएलएड की रिक्त सीटें भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में पूर्वाह्न 10:00 बजे से शुरू होगी।
खेलकूद
समापन : बलिदानी सुदर्शन की याद में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शाम 5:00 बजे बैटलू रछियालू में समापन होगा।
काम की बात
ओपीडी सेवाएं : नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना, डॉ. अमरीक, डॉ. नेहा, डॉ. गोपा, डॉ. अंकुश, डॉ. संतोष, डॉ. भारती और डॉ. डेजी तैनात रहेंगे।
ड्राइविंग टेस्ट : मारंडा के साथ लगते देहण मेला ग्राउंड में पूर्वाह्न 10:00 बजे से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट होंगे।