फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: किसानों को मंत्री ने बांटे प्रोत्साहन राशि के चेक

विज्ञापन
धर्मशाला में प्राकृतिक खेती विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ पर प्रदर्शनी को निहारते हुए
विज्ञापन
धर्मशाला। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने धर्मशाला में प्राकृतिक खेती विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में देशभर में उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे इस दिशा में आगे बढ़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित अन्न सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

प्रदेश में अभी तक 3 लाख 6 हजार किसानों-बागवानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया है। राज्य की 3,584 पंचायतों में 2,22,893 से अधिक किसान अब 38,437 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक तरीके से विविध फसलें ले रहे हैं। प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की और गेहूं को खरीद केंद्रों तक पहुंचाने के लिए दो रुपये प्रति किलोग्राम परिवहन सब्सिडी की घोषणा की गई है। जबकि प्राकृतिक खेती से उगाई गई कच्ची हल्दी के लिए भी 90 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। इसके उपरांत प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक हेमिस नेगी योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना का लक्ष्य खेती को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता से मुक्त कर सतत एवं लाभकारी बनाना है। कार्यकारी निदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने प्राकृतिक खेती एवं आत्मा योजना का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से डॉ. रामेश्वर ने फसल उत्पादन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद प्रगतिशील किसानों ने भी अपने प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी), ब्लॉक नगरोटा सूरियां की सुमना देवी, फतेहपुर ब्लॉक के उमेश कुमार, ब्लॉक बडोह की सविता देवी, धर्मशाला ब्लॉक की ललिता देवी तथा नगरोटा बगवां ब्लॉक के बलवंत कुमार को 25-25 हजार रुपये के प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। सिया स्वयं सहायता समूह ब्लॉक भेडू महादेव, अनमोल कृषि समूह नगरोटा बगवां ब्लॉक, शिव महिला कृषि समूह धर्मशाला ब्लॉक, प्राकृतिक खेती किसान ग्रुप फतेहपुर ब्लॉक, जागृति कृषि समूह देहरा ब्लॉक को 10-10 हजार रुपये के प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें