फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अक्षित अवस्थी अमर रहे नारों के साथ दी बलिदानी को अंतिम विदाई

Thu, 12 Mar 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ के उस्तेहड़ के 26 वर्षीय जवान अक्षित का अंतिम बार चेहरा देखतीं मां रेणू अवस्थी। -स्रोत :
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जम्मू के राजौरी सेक्टर में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान तवी नदी की तेज लहरों में बह जाने से बलिदान हुए 26 वर्षीय जवान अक्षित अवस्थी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार सुबह जैसे ही अक्षित की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव उस्तेहड़ पहुंची, पूरा क्षेत्र अक्षित अवस्थी अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

नम आंखों के बीच सैन्य सम्मान के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई दी गई, जहां ताया के बेटे पीयूष शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अक्षित अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। घर के आंगन में जब बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा तो मां रेणु अवस्थी और पिता विजय कुमार की हालत देख हर आंख नम हो गई। मां कभी अपने लाल के माथे को चूमती तो कभी एकटक उसे निहारती रही।
वहीं, इकलौते सहारा छिन जाने के गम में पिता विजय कुमार पूरी तरह स्तब्ध और सहमे हुए नजर आए। इस हृदयविदारक दृश्य ने वहां मौजूद हजारों लोगों को झकझोर कर रख दिया। वीर जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, स्थानीय विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी और एसडीएम संकल्प गौतम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि देश ने एक होनहार जवान खोया है, जिसकी क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती। विधायक किशोरी लाल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अक्षित ने छोटी उम्र में देश सेवा का मार्ग चुनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है और सरकार इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

हजारों की भीड़ ने दी अंतिम विदाई
अंतिम यात्रा में बैजनाथ-पपरोला के हजारों युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। सेना की टुकड़ी ने हवाई फायर कर और मातमी धुन बजाकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। अक्षित अपने पीछे माता-पिता को छोड़ गए हैं। समूचा बैजनाथ आज अपने इस वीर सपूत की शहादत पर गर्व और उसके असमय जाने पर गहरे शोक में डूबा हुआ है।

बैजनाथ के उस्तेहड़ के 26 वर्षीय जवान अक्षित का अंतिम बार चेहरा देखतीं मां रेणू अवस्थी। -स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें