फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर में फिर लौटा महाजन परिवार का दबदबा, नीति की ताजपोशी तय

Tue, 19 May 2026 08:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर नगर परिषद कार्यालय
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर नामों की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि शहरी सियासत के दिग्गज रहे कांग्रेस नेता दिवंगत आरके महाजन की पुत्रवधू नीति महाजन की ताजपोशी तय मानी जा रही है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही उन्हें अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया था। नीति महाजन ने वार्ड चार से निवर्तमान अध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक शर्मा को 264 मतों से हराया है।
विज्ञापन

महिला आरक्षित पद होने के कारण उनके पति गौरव महाजन ने इस बार खुद चुनाव लड़ने के बजाय नीति को मैदान में उतारा था। नूरपुर नगर परिषद में वर्ष 1995 से 2021 तक लगातार 25 वर्षों तक महाजन परिवार का ही दबदबा रहा। पिछले चुनाव में भाजपा ने पहली बार यहां जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार पार्टी की अंदरूनी खींचतान और कथित अनदेखी के कारण कांग्रेस ने पासा पलट दिया।
कांग्रेस ने 9 में से 6 सीटें जीतकर अपने इस परंपरागत गढ़ पर दोबारा कब्जा कर लिया है। अध्यक्ष पद तय होने के बाद अब उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। कांग्रेस समर्थित छह पार्षदों में से चार महिलाएं पहली बार चुनकर आई हैं। वार्ड छह से सोनिया सोगा लगातार दूसरी बार जीती हैं, जबकि वार्ड नौ से मात्र एक वोट के अंतर से जीत दर्ज करने वाले अश्वनी डफ्फा कांग्रेस खेमे के इकलौते पुरुष पार्षद हैं।
विज्ञापन

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अश्वनी पहले भी पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उपाध्यक्ष पद की लॉटरी किसी अनुभवी महिला के हाथ लगती है या इकलौते पुरुष पार्षद अश्वनी बाजी मारते हैं।

नूरपुर नगर परिषद कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें