फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने दुरुस्त करवाया टूटा ढक्कन

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
विज्ञापन
खबर का असर...
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने दुरुस्त करवाया टूटा ढक्कन
राहगीरों समेत वाहन चालकों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशााल। जिला मुख्यालय में कोर्ट परिसर के बाहर स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से बनाई गईं ट्रेंच के टूटे ढक्कन को दुरुस्त करवा दिया गया है। टूटे ढक्कन को निकालकर वहां नया ढक्कन रख दिया है। इससे कोर्ट परिसर आने वाले लोगों और अन्य वाहन चालकों को राहत मिली है। अमर उजाला में छपी खबर (ट्रेंच का ढक्कन टूटा, बाहर निकला सरिया बना खतरा) के बाद अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने ढक्कन को दुरुस्त करवाया।
धर्मशाला कोर्ट परिसर के बाहर स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से बनाए ट्रेंच का ढक्कन टूट गया था। इस वजह से वहां सरिया बाहर निकला था, जो हादसों को न्योता दे रहा था। स्मार्ट सिटी प्रबधंन की ओर से ढक्कन को ठीक करने के बजाय वहां पर बैरिकेड लगा दिया था। बैरियर के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोर्ट परिसर के बाहर टूटे ट्रेंच के ढक्कन को बदलकर वहां नया ढक्कन लगा दिया गया है। दो दिन पहले वहां पर मरम्मत कार्य कर दिया है। - केवल शर्मा, एसडीए, स्मार्ट सिटी प्रबंधन

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें