फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के ज्ञान की होगी परख

Sat, 30 May 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के 406 प्राथमिक स्कूलों में फाइव-डी कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। इसके तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन किया जाएगा। जिला स्तर पर गठित कमेटी स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पिछले तीन माह में आयोजित गतिविधियों का डाटा तैयार किया जाएगा। डाटा के आधार पर विद्यार्थियों की सुविधा और आवश्यकता के अनुसार आगे गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
आकलन में विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक क्षमता, अंकों की पहचान, शब्द पहचानने की क्षमता, सही तरीके से बोलने तथा अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में प्राथमिक स्कूलों में फाइव-डी (पांच विकास) कार्यक्रम विशेष रूप से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर ही विभिन्न क्षेत्रों में निपुण और कुशल बनाना है। कार्यक्रम के तहत तीन से पांच वर्ष के बच्चों के लिए शारीरिक, संज्ञानात्मक, रचनात्मक, भाषा तथा सामाजिक-भावनात्मक विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कोट

प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम का आकलन किया जाएगा, जिसके उपरांत स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अन्य कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, ताकि नौनिहालों का सर्वांगीण विकास किया जा सके। -भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें