फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अमलैहड़ पंचायत के भवड़ा में बना पिंक बूथ

Sat, 30 May 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। अमलैहड़ पंचायत के भवड़ा गांव में पंचायतीराज चुनाव के तहत महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पिंक बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की पहल पर तैयार किए गए इस बूथ को पूरी तरह महिलाओं के लिए सजाया और संचालित किया जाएगा। बूथ पर महिला मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है और बूथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, ताकि महिला मतदाताओं को बेहतर और सहज मतदान के लिए वातावरण मिल सके।

बूथ पर प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता, पत्नी और बेटियों सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करना और चुनाव प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से पंचायत चुनावों में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। बूथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बूथ के भीतर और बाहर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें