फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 24 से 31 दिसंबर तक पुलिस मैदान में होगा कांगड़ा कार्निवल

Fri, 13 Nov 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा कार्निवल-2026 के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि कार्निवल का आयोजन 24 से 31 दिसंबर तक पुलिस मैदान धर्मशाला में किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में पेयजल, अग्निशमन, विद्युत व्यवस्था, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता तथा विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्निवल की प्रत्येक गतिविधि में कांगड़ा की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय विरासत की स्पष्ट झलक दिखनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान मैराथन, साइकिलिंग, फुटबॉल व क्रिकेट प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही मिस एवं मिसेज कार्निवल, शेफ टूर्नामेंट, लिटरेचर फेस्टिवल, लाइट एंड साउंड शो और एंटी-चिट्टा थीम पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आयोजन में जिले के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। समूहों को उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। लोगों को जिले के पारंपरिक एवं स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखाने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें