फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्यपाल ने पत्नी के साथ स्वस्थानी माता धाम रक्कड़ में की पूजा-अर्चना

Thu, 03 Jul 2025 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़/परागपुर (कांगड़ा)। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को अपनी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला के साथ स्वस्थानी माता धाम रक्कड़ पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें देशभर से आए वेदपाठी ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं।
विज्ञापन

महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने आचार्यों को सम्मानित किया और मंदिर परिसर में पौधरोपण तथा भूमि पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि तंत्रकुल जैसी परियोजनाएं भारतीय वांग्मय की आधारशिला हैं और हिमाचल में तंत्रकुल का पहला राष्ट्रीय केंद्र खुलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक आशुतोष भट्ट और हेमंत शर्मा ने किया। इस मौके पर विधायक बिक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, कांग्रेस नेता सुरिंदर मनकोटिया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विनोद शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शतचंडी महायज्ञ 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा और समापन दिन भव्य महापूजन और समारोह के साथ किया जाएगा। इसी अवसर पर देश का पहला तंत्रकुल राष्ट्रीय केंद्र भी स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तंत्र, वेद, आयुर्वेद और अध्यात्म की गहन शिक्षा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें