फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैक्लोडगंज में 21 से ज्यादा रेहड़ी-फड़ी संचालक हटाए

Thu, 03 Jul 2025 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मैक्लोडगंज में रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाते नगर निगम के कर्मचारी। -संवाद
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के मुख्य मार्ग से बुधवार को नगर निगम धर्मशाला ने पुलिस के सहयोग से 21 से अधिक अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी वालों को हटा दिया। यह कार्रवाई धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ये रेहड़ियां बिना अनुमति के संवेदनशील क्षेत्रों में लगाई गई थीं। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के एसएचओ दीपक कुमार ने कहा कि नगर निगम ने सुरक्षा दृष्टिकोण से कार्रवाई के लिए पुलिस से सहयोग मांगा था।
उन्होंने बताया कि किसी भी अनहोनी की संभावना को टालने और धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी हटाए गए रेहड़ी-फड़ी धारकों को चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें