फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब वन विभाग बनवाएगा भागसूनाग वाटरफॉल मार्ग पर पुल

Sat, 07 Nov 2026 08:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के प्रमुख पर्यटन स्थल भागसूनाग वाटरफॉल मार्ग पर पुल का निर्माण अब वन विभाग करवाएगा। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का काम पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शुरू किया था। शुरुआती चरण में चार लाख रुपये खर्च होने के बाद वन विभाग ने काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

वन विभाग का तर्क था कि इस मार्ग का इस्तेमाल त्रियुंड जाने वाले पर्यटक और वन कर्मी भी करते हैं, इसलिए यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। अब वन विभाग ने इस पुल को स्वयं बनाने की सहमति दे दी है जिससे पिछले कई महीनों से अधर में लटकी परियोजना के पूरा होने की उम्मीद जगी है।
भागसूनाग वाटरफॉल और त्रियुंड ट्रैक पर रोजाना भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। पुल बन जाने से बरसात के दिनों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम इस परियोजना का बचा हुआ बजट अब वन विभाग को ट्रांसफर करेगा ताकि निर्माण जल्द दोबारा शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


नगर निगम धर्मशाला की ओर से भागसूनाग वाटरफॉल पर करवाए जा रहे पुल के कार्य को अब वन विभाग अपने स्तर पर करवाएगा। इस कार्य के लिए वन विभाग ने हामी भरी है। नगर निगम की ओर से लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया बजट अब वन विभाग को दिया जाएगा। -शमशेर सिंह नैहरिया, महापौर, नगर निगम, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें