फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आग से गेहूं की फसल, नींबू और आम के बगीचों के साथ खैर के पौधे राख

Thu, 15 May 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर के चिनवा में बिजली की तारें टूटने के कारण लगी आग से जली फसल। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। विकास खंड नूरपुर की चिनवां ग्राम पंचायत में बुधवार को बड़ा हादसा पेश आया। यहां बिजली के तार टूटकर नीचे गिरने से खेत में आग लग गई। इससे गेहूं की फसल राख हो गई। इसके अलावा नींबू और आम के बगीचों के साथ खैर के पौधे भी इस आग की भेंट चढ़ गए।
पीड़ित किसान देवेंद्र सिंह निवासी वार्ड-4 चिनवा ने बताया कि उनके खेतों में बिजली के तार टूटकर नीचे गिर गए। इससे गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली और लगभग तीन से चार कनाल भूमि पर पूरी तरह से पककर तैयार गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

इसके अलावा लगभग छह कनाल भूमि पर लगाए गए फलदार पौधों नींबू और आम के बगीचों के साथ खैर के पौधे भी आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने बताया कि इस आग लगने से उनका काफी नुकसान हुआ है और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने कहा कि संबंधित विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जायजा लेने के लिए भेजा है। नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर पीड़ित परिवार को राहत प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें