बैजनाथ (कांगड़ा)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर 20 मई को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर धर्मशाला में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगी। यूनियन की जिला प्रधान सुदेश ठाकुर और सचिव लज्या ठाकुर ने कहा कि पिछले दो महीने से केंद्र सरकार से मिलने वाला मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर को नहीं मिल रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के साथ किए जा रहे इस व्यवहार के चलते यूनियन सीटू के बैनर तले इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेगी और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करेगी।