फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हाथ में आते-आते मिट्टी में मिली किसानों की मेहनत, अंधड़ ने उजाड़े सुनहरे सपने

विज्ञापन
धर्मशाला के उपरेड में बारिश से भीगी खेतों में काटी गेहूं की फसल। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह आए भीषण अंधड़ और बारिश ने अन्नदाता के अरमानों पर पानी फेर दिया है। कटाई के मुहाने पर खड़ी गेहूं की सुनहरी फसल हाथ में आते-आते मिट्टी में मिल गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। खेतों में पसीना बहाकर तैयार की गई फसल को अपनी आंखों के सामने बर्बाद होता देख किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार तड़के शुरू हुए तेज अंधड़ ने धर्मशाला और पालमपुर सहित जिले के कई हिस्सों में तांडव मचाया। तेज हवाओं के दबाव से गेहूं की खड़ी फसल खेतों में ही बिछ गई है। किसानों का कहना है कि कटाई और थ्रेसिंग का काम बस शुरू ही होने वाला था, लेकिन अचानक बदले मौसम ने फसल की गुणवत्ता को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, जमीन पर गिरने और बारिश में भीगने के कारण गेहूं के दानों में अंकुरण होने या उनके काले पड़कर सड़ने की प्रबल आशंका है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों में फसल तबाह हुई है, वहीं धौलाधार की पहाड़ियों पर हुए ताजा हिमपात ने जिले में कड़ाके की ठंड लौटा दी है।
विज्ञापन

सोमवार को धर्मशाला का अधिकतम तापमान सामान्य से गिरकर 23 डिग्री रह गया। मौसम विभाग ने आगामी 7 मई तक यलो अलर्ट जारी रखते हुए और बारिश व अंधड़ की चेतावनी दी है। खराब मौसम के इस दौर ने न केवल किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है, बल्कि शादियों के सीजन में आयोजकों और आम जनता की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें