धर्मशाला। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सरकारी स्कूलों के शानदार प्रदर्शन पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने खुशी जताई है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष राजेश पराशर महासचिव तिलक नायक और प्रेस सचिव डॉ. संजय कुमार ने कहा कि यदि शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों, अनावश्यक वर्कशॉप और अन्य ड्यूटियों का बोझ न डाला जाए, तो भविष्य में परीक्षा परिणाम और भी बेहतर हो सकते हैं। संघ के पदाधिकारियों ने इस सफलता के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सरकार से शिक्षण कार्य को प्राथमिकता देने की अपील की है। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश पराशर और प्रेस सचिव डॉ. संजय कुमार भी मौजूद रहे। ब्यूरो