रैत (कांगड़ा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंगलवार को तियारा स्थित पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के आवास ओम महल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। संवाद