काठगढ़ शिव मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़। स्त्रोत-मंदिर प्रशासन
- फोटो : net
इंदौरा (कांगडा)। प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में रविवार सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने भोलेनाथ के मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह मेला एक सप्ताह चलने की संभावना है। इस दौरान मंदिर सुधार सभा काठगढ़ के प्रधान ओम प्रकाश कटोच और पदाधिकारियों ने मेले के दौरान सहयोग करने वाले समाज सेवी संस्थाएं, अधिकारियों, कर्मचारियों को सिरोपा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंदिर सुधार सभा के उपाध्यक्ष अजीत सिंह, उपप्रधान युधवीर सिंह, सचिव गणेश शर्मा, कार्यालय सचिव जोगिंद्र पाल भारद्वाज, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा, प्रचार मंत्री प्रेम सिंह, बलबीर सिंह, पवन शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद