परौर: कबड्डी टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यअतिथि रिवर फ्रंट रिजॉर्ट के मालिक श्री हितेश शर्मा विज
- फोटो : net
पालमपुर (कांगड़ा)। परौर में महाशिवरात्रि महापर्व पर शुरू हुए दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रिवर फ्रंट रिजॉर्ट के मालिक हितेश शर्मा ने शिरकत की। कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच सनराइज धर्मशाला और फरेड़ में हुआ। इसमें सनराइज धर्मशाला की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेता सनराइज को 21,000 रुपये, उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
हितेश शर्मा ने कहा कि शम्मी कबड्डी मेमोरियल टूर्नामेंट क्लब के सदस्यों का बहुत अच्छी पहल है। इस अवसर पर क्लब के मुख्य सलाहकार प्रवीण शर्मा, काकू चौधरी विजय भारद्वाज, अशोक कपूर, दिव्या भारद्वाज, पंडित प्रदीप, अध्यक्ष अनूप सोनी, प्रधान नरेश शर्मा, उपप्रधान पंकज कपूर, सचिव संजय कपूर, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत और विशाल आदि मौजूद रहे।