फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वीबीजी रामजी योजना में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करेंगे उपायुक्त और बीडीओ

Thu, 09 Jul 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों और विकास खंड अधिकारियों (बीडीओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के निदेशक द्वारा जारी पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में मांग आधारित विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर चालू वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक रोजगार दिवस सृजित करने पर बल दिया गया है।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर उनका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए ग्राम सभाओं और आवश्यकता पड़ने पर विशेष ग्राम सभाओं का शीघ्र आयोजन कर विकास कार्यों की सूची तैयार करने को कहा गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृतियों में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए। पत्र में कहा गया है कि पूर्व में मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा कर, उन्हें योजना के प्रावधानों के अनुरूप होने पर नई कार्य सूची में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही, ग्राम पंचायतों की प्राथमिकताओं के आधार पर नए कार्य भी ग्राम सभा से स्वीकृत कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बीडीओ परागपुर मीना कुमारी ने कहा कि विभाग ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम सभा से मंजूरी मिलते ही सभी कार्यों का विवरण प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) पोर्टल पर तुरंत अपलोड किया जाए। जिला स्तर पर विकास खंडों की साप्ताहिक समीक्षा कर कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें