इंदौरा में सफाई अभियान में भाग लेते हुए विधायक मलेंद्र राजन और अन्य। जागरूक पाठक
इंदौरा/डमटाल/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ इंदौरा के संकल्प को साकार करने के लिए बुधवार को उपमंडल की सभी 58 पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, पंचायत परिसरों, संपर्क मार्गों और अन्य सामुदायिक स्थानों की सफाई की गई। विधायक मलेंद्र राजन ने इंदौरा पंचायत में आयोजित स्वच्छता रैली में भाग लिया। रैली पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से तारा खड्ड पुल तक निकाली गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) इल्मा अफरोज, एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, बीडीओ सुदर्शन सिंह, इंदौरा पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान सुभाष और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद