फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटकों से ओवर चार्ज वसूली पर विभाग करेगा कार्रवाई

Sun, 30 Mar 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन सीजन के दौरान बाहरी जिला से कांगड़ा में पहुंचने वाले सैलानियों से ओवर चार्जिंग करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन विभाग के पास ऐसी शिकायतें पहुंचने पर पर्यटन कारोबारियों पर जुर्माना सहित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मैक्लोड़गंज सहित जिला के अन्य पर्यटक स्थलों पर कारोबारियों से लूट न हो और पर्यटक गलत संदेश न लेकर जाएं, इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से होटल कारोबारियों के साथ बैठक भी की जाएगी। इसमें कारोबारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही मई माह में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के तीन मैच भी प्रस्तावित हैं। इस दौरान जिला कांगड़ा में पर्यटकों की आमद में भी बढ़ोतरी होगी। पर्यटन सीजन और आईपीएल मैच के दौरान पर्यटकों से ओवर चार्जिंग न हो, इसको लेकर जिला पर्यटन विभाग की ओर से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबारियों को हिदायतें जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि पर्यटन सीजन और आईपीएल मैचों के चलते पर्यटकों से ओवर चार्जिंग न हो, इसके लिए कारोबारियों से बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें