फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गज्ज खड्ड पुल के निर्माण कार्य ने पकड़ी गति

Thu, 26 Mar 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गज्ज खड्ड पुल के पिल्लरों का निर्माण में रात दिन कार्यरत मशीनें (फ़ोटो : संवाद)
विज्ञापन
-मंत्री चंद्र कुमार ने दिए थे कार्य में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

-बरसात से पहले स्पेन का काम पूरा करने का रखा है लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के निर्देशों के बाद अब गज्ज खड्ड पुल निर्माण ने जोर पकड़ लिया है। चंद्र कुमार ने हाल ही में गज्ज खड्ड पुल निर्माण कार्यस्थल का दौरा कर ठेकेदार और नगरोटा सूरियां लोक निर्माण उपमंडल के एसडीओ नरेंद्र राणा को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
ठेकेदार ने एसडीओ की सख्ती के बाद पुल निर्माण का कार्य बुधवार रात से युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। वर्तमान में पुल के पिलर निर्माण के लिए दो मशीनें रात-दिन कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

बरसात शुरू होने से पहले पुल के सभी 23 स्पेन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पुल निर्माण के लिए केंद्र से 86.34 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी गई है। पुल बनने से नगरोटा सूरियां से जवाली की दूरी 25 किलोमीटर से घटकर 16 किलोमीटर रह जाएगी। नगरोटा सूरियां से जरोट की दूरी 8 किलोमीटर से घटकर दो किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन

जरोट के पूर्व प्रधान सोमनाथ, नगरोटा सूरियां के पूर्व प्रधान राज शहरिया, कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ. गुलशन कुमार, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रामपाल धीमान, सुकनाड़ा पंचायत प्रधान कर्ण पठानिया, पूर्व समिति सदस्य सतीश मेहरा, वनतुंगली प्रधान रामस्वरूप सिंह ने कहा कि पौंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। झील के किनारे बसे गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने काफी प्रयास किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें