फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में नशीला पदार्थ खिला बेहोश किए श्रद्धालु

Thu, 26 Mar 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी में बुधवार देर रात्रि मेरठ (उत्तर प्रदेश) से आए पांच श्रद्धालुओं को किसी व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। ये सभी श्रद्धालु ज्वालामुखी बस स्टैंड के समीप स्थित पार्किंग में रुके हुए थे। वीरवार दोपहर को जब उन्हें होश आया तो स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया। ज्वालाजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतिंद्र वर्मा ने बताया कि पांचों श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनकी हालत में सुधार होने पर वीरवार शाम छुट्टी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं के बयान दर्जकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें