फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दस साल से पक्का होने की राह देख रहा संपर्क मार्ग

Mon, 23 Jun 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगरोटा-बगवां की पंचायत पलाह-चकलू के वार्ड तीन समयाड़ा में लोक निर्माण विभाग की ओर से दस साल पहले बनाया संपर्क मार्ग आज तक पक्का नहीं हो पाया है। कई बार लोगों ने इस समस्या के लिए सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को भी जानकारी दी गई है, लेकिन फिर भी आज तक सड़क पक्की नहीं हो पाई। पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि 2024 में दो बार मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर दर्ज करवाई शिकायत पर उच्च अधिकारियों ने कहा था कि सड़क को पक्का करने के लिए 25 लाख रुपये के बजट की जरूरत है। इसके बाद 2025 में फिर से शिकायत की गई।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग का कहना है कि सड़क को पक्का करने के लिए वन विभाग से एनओसी की जरूरत है। इस पर राजेंद्र ने सवाल उठाया है कि वन विभाग से एनओसी न मिलने के बावजूद 60 से 70 मीटर की सड़क को कैसे पक्का कर दिया है। इस दौरान वार्ड के सदस्य सुशील कुमार, गांववासी स्वरुप चंद, मोहिंद्र सिंह, आशा रानी, प्रीतम चंद और साहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें