फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्यमंत्री ने काफिला रोक ढाबे में पी शिकंजी

विज्ञापन
नगरोटा बगवां जाते शिकंजी पीते मुख्यमंत्री सुक्खू, मंत्री यादविंद्र गोमा और अन्य ​विधायक। स्रोत:
विज्ञापन
धर्मशाला। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी संस्कृति के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री का एक सहज अंदाज देखने को मिला। धर्मशाला से नगरोटा बगवां में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां के समीप हाईवे किनारे स्थित एक छोटे से ढाबे पर अचानक अपना काफिला रुकवा दिया। यहां उन्होंने ढाबा संचालक से आत्मीयता से बातचीत की और रुककर नींबू पानी (शिकंजी) का स्वाद लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अचानक अपने ढाबे पर देखकर संचालक और वहां मौजूद ग्राहक हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए ढाबा संचालक से कहा, ‘भाई, एक गिलास बढ़िया नींबू पानी मिलेगा... गर्मी बहुत है।’ इसके बाद संचालक ने शिकंजी तैयार कर उन्हें परोसी। मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से नींबू पानी पीया और उसके स्वाद की सराहना करते हुए संचालक का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री का यह सहज व्यवहार वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार पल बन गया। इस दौरान लोगों ने उनसे बातचीत की और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की इस सादगी और आम जनता से सीधे जुड़ाव की हर तरफ चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें