फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचायतों के लिए वरदान बने जिले के बंद पड़े 211 स्कूलों के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शून्य और पांच या 10 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले बंद हुए स्कूल संबंधित पंचायतों के लिए वरदान बन गए हैं। बंद हुए स्कूलों के भवन अब पंचायतों के हवाले किए गए हैं जिससे इन भवनों में जहां पहले शिक्षा की लौ जलती थी, वहीं अब इनमें पंचायतों के कार्य, लाइब्रेरी, युवक और महिला मंडल भवन आदि चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में पिछले दो वर्षों में अब तक 211 से अधिक प्राइमरी और मिडल स्कूलों पर ताला लगा है। स्कूलों पर यह ताला प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित छात्रों की संख्या को पूरी न करने पर लगाया गया है। बंद हुए स्कूल भवन खंडहर न बनें, इसके चलते इन भवनों पर सरकारी कार्यालय और बैंकों सहित संबंधित पंचायतों के सुपुर्द किया गया है ताकि इन भवनों का रखरखाव होता रहे।
बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर भवनों को संबंधित क्षेत्र की पंचायतों ने अपने कब्जे में लिया है। बंद पड़े स्कूलों के इन भवनों में पंचायत घरों, युवक और महिला मंडल की गतिविधियों को चलाया जा रहा है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में बंद हुए इन भवनों में लाइब्रेरी और जिम आदि खोलने के भी प्रस्ताव पहुंचे हैं। वहीं प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा के सहायक निदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि बंद हुए अधिकतर स्कूल भवनों को पंचायतों ने अपने स्तर पर उनका रखरखाव करने को सहमति दी है। इसके चलते पंचायतों ने अपने स्तर पर गतिविधियां शुरू की हैं। इससे जहां स्कूल के भवनों का रखरखाव होता रहेगा, वहीं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें