फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लोगों को भ्रमित कर रहा ज्वालामुखी बस अड्डे पर लगा बोर्ड

Wed, 11 Dec 2024 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की ओर से लगाए बोर्ड पर स्मार्ट और ग्रीन कार्ड की कीमत अभी भी 50 रुपये
विज्ञापन

विभू शर्मा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी बस स्टैंड में परिवहन विभाग की ओर से लगाया गया बोर्ड लोगों को भ्रमित कर रहा है। यह बोर्ड स्मार्ट और ग्रीन कार्ड बनाने का पुराना ही शुल्क दर्शा रहा है, जिसमें स्मार्ट कार्ड, ग्रीन कार्ड और सम्मान कार्ड बनाने के 50 रुपये दर्शाए जा रहे हैं और कार्ड की अवधि 2 वर्ष और सम्मान कार्ड की अवधि 1 वर्ष दर्शाई गई है।
कई लोग जब यहां कार्ड बनवाने पहुचंते है तो बोर्ड को देखकर अक्सर असमंजस में पड़ जाते हैं क्योंकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में छूट के लिए बनाए जाने वाले स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड अब महंगे हो गए हैं। प्रत्येक कार्ड को बनाने के लिए अब 50 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ते हैं। पहले कार्ड 50-50 रुपये में बनाए जाते थे, लेकिन अब 100-100 रुपये में बनते हैं।
विज्ञापन

इसकी अधिसूचना जुलाई माह के अंत में हो चुकी है। वहीं, कार्ड की अवधि भी अब दो साल से घटाकर एक साल की गई है। सभी मंडलीय प्रबंधकों को सर्कुलर भी जारी किया गया था।
बता दें कि परिवहन निगम की ओर से सम्मान कार्ड पर किराये में 30 फीसदी छूट दी जा रही है। यह कार्ड वरिष्ठ नागरिकों का बनता है। इसी तरह ग्रीन कार्ड पर 25 फीसदी और स्मार्ट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट है, लेकिन ज्वालामुखी में चार माह गुजर जाने के बाद भी पुराने ही शुल्क बोर्ड पर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों समीर, मुकेश, विनोद, कमल, आशीष, मनीष आदि ने मांग की है कि बस अड्डे पर नए शुल्क का नया बोर्ड लगाया जाए ताकि लोग और सवारियां भ्रमित न हों।
विज्ञापन


-परिवहन निगम के कर्मचारियों को बोर्ड को बदलने के निर्देश दिए गए हैं । जल्द ही नई जानकारी वाला बोर्ड ज्वालामुखी बस अड्डा पर लगा दिया जाएगा। -कुलवंत, आरएम देहरा के असिस्टेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें