फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी : रेड को हराकर ब्लू टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्रॉफी में विजेता ब्लू टीम। एचपीसीए
विज्ञापन
धर्मशाला। ब्लू टीम ने पुरुष वर्ग में टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड टीम को छह विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन

एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित ट्रॉफी के दौरान टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन तालमेल के दम पर ब्लू टीम ने 139 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेड टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना सकी। 
टीम की ओर से अमित कुमार ने 24 रन, अभिमन्यु सिंघा ने 15 रन, दीपिंद्र राणा ने 14 रन और प्रशांत कुमार ने 8 गेंदों में नाबाद 14 रन की तेज पारी खेली। ब्लू टीम की ओर से राघव बाली ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अंकुश बेदी ने 2, जबकि हृतिक कालिया और दक्ष नारायण ने 1-1 विकेट लिया। 
विज्ञापन

जवाब में 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू टीम की शुरुआत संभली हुई रही। इसके बाद अभिषेक ठाकुर ने 45 गेंदों में नाबाद 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर जीत की नींव रखी। उन्हें एकांत सेन का भरपूर साथ मिला, जिन्होंने 42 गेंदों पर 41 रन बनाए।
अंत में निखिल गंगटा ने 5 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाकर टीम का स्कोर 141 रन पहुंचाकर खिताबी जीत दिला दी। रेड टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि नवीन कंवर और आयुष जम्वाल को 1-1 सफलता मिली।

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्रॉफी में विजेता ब्लू टीम। एचपीसीए

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्रॉफी में विजेता ब्लू टीम। एचपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें