बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करती एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग व अन्य। -जागरुक पाठक
कांगड़ा। बज्रेश्वरी मंदिर न्यास बाणगंगा घाट में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फूड वैन सेवा जल्द शुरू करेगा। इसके माध्यम से श्रद्धालु जन्मदिन और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करा सकेंगे। यह निर्णय बुधवार को एसडीएम कांगड़ा अंजलि गर्ग की अध्यक्षता में हुई मंदिर न्यास की बैठक में लिया गया।
बैठक में 13 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने कहा कि बज्रेश्वरी धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मंदिर ट्रस्ट की प्राथमिकता है। मेलों के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने और अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, मंदिर परिसर और आसपास सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती पर भी सहमति बनी। श्रद्धालुओं के ठहरने वाली सरायों में बिजली, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को बड़े वाहनों की शहर में निर्धारित समय के अतिरिक्त आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक में 21 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाले मिंजर उत्सव को भव्य रूप से मनाने का भी निर्णय लिया गया। विसर्जन के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तहसील चौक से बज्रेश्वरी घाट तक बस सेवा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मंदिर ट्रस्टी, पुजारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करती एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग व अन्य। -जागरुक पाठक