धर्मशाला। बिजली लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण 17 जुलाई को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 11 केवी दाड़ी फीडर तहत बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत शीला चौक, अचीवर-हब, दाड़ी बाजार, पासू, भटेड़ सहित साथ लगते क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने कहा है कि मौसम खराब होने पर उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद