परागपुर (कांगड़ा)। कालेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय वैशाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में सोमवार को संगीत और मनोरंजन का ऐसा रंग जमा कि दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय रत्न और हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गायक रोहित बोहरा ने की, जिन्होंने अपनी दमदार प्रस्तुति से माहौल को जोश से भर दिया। उन्होंने निंद्रा नी ओंदियां, काले जे लिबास दी, गल्लां गोरियां ते विच टोये और तेरा सतवां गेड़ा जैसे लोकप्रिय गीतों पर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
रोहित ने यह देश है वीर जवानों का और हिंदी-पंजाबी नॉन-स्टॉप गीतों की शृंखला प्रस्तुत कर पंडाल में ऊर्जा का संचार बनाए रखा। इसके बाद गायक तन्मय चतुर्वेदी ने मंच संभालते हुए अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने नैनो ने थारी कैसा जादू किया, गुलाबी आंखें, ऐसे लहरा के तू और तीर ऐसा लगा जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
तन्मय ने सावन में लग गई आग, साढे नाल रहोगे और छोरा गंगा किनारे वाला गाकर महफिल लूट ली। कार्यक्रम के दौरान दिल ना लिया दिल ना दिया गीत से उन्होंने माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना दिया।
इस अवसर पर मेला अधिकारी कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार अनुजा शर्मा, तहसीलदार करमचंद और नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कालेश्वर मेला