फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पशु मित्र भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपमंडल धर्मशाला और शाहपुर में पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के लिए 17 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय धर्मशाला डाॅ. राजीव शर्मा ने कहा कि चड़ी और सिहवां के रिक्त स्थानों के लिए शारीरिक परीक्षा 17 अप्रैल को चंबी मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी।
चैतडू और शीला पासू के रिक्त स्थानों के लिए 21 अप्रैल को, दाड़ी और योल के रिक्त स्थानों के लिए 22 अप्रैल को और कस्बा नरवाणा व जदरांगल के रिक्त स्थानों के लिए 23 अप्रैल को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें