फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंचन के लिए 10 दिन की छुट्टी लेकर पहुंचे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शारदीय नवरात्र में देवी पूजन के साथ-साथ देशभर में रामलीला मंचन को लेकर विशेष आस्था और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। वहीं, रामलीला मंचन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं। धर्मशाला के पासू में आयोजित की जा रही रामलीला में राम-सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए ये तीनों कलाकार नौकरी से 10 दिन की छुट्टी लेकर आए हैं। तीनों कलाकारों ने पहले ही छुट्टी के लिए कंपनी प्रबंधन को जानकारी दे दी थी कि नवरात्र के दौरान वे छुट्टी पर रहेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले 15 साल से लगातार रामलीला में विभिन्न किरदार निभा रहे इंजीनियर अमित पिछले पांच साल से लक्ष्मण का रोल करने के लिए कंपनी से स्पेशल 10 दिन की छुट्टी लेकर धर्मशाला के पासू में पहुंच रहे हैं। पहले वह राजस्थान से आते थे और इस बार चंडीगढ़ से 10 दिन की छुट्टी लेकर आए हैं। हर साल छुट्टियों को बचाकर रखते हैं, जिससे नवरात्र के दौरान रामलीला मंचन के लिए पहुंच सकें। बिना रिहर्सल के ही वह अपने किरदार को बखूबी निभाकर दर्शकों की तालियां बटोर रहे हैं। वर्ष 2022 में रामलीला के दौरान उन्हें कंपनी ने छुट्टी नहीं दी थी तो उन्होंने नौकरी को ही त्याग दिया, लेकिन अपने किरदार को बखूबी निभाया। ऐसे ही कुछ अन्य कलाकार हैं जो सालों से अपने किरदार को बखूबी निभा रहे हैं।
भारतीय जन संचार संस्थान जम्मू में सहायक आचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. रविंद्र सिंह 20 साल से रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मण, सीता, हनुमान सहित अन्य किरदार निभाएं हैं। 10 साल से वह लगातार भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। पहले नवरात्र को ही वे जम्मू से रामलीला मंचन के लिए पहुंच गए थे और दशहरे तक यहीं रहेंगे। उनका कहना है कि सनातन धर्म के प्रचार के लिए हर युवा को आगे आना चाहिए और इस तरह से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, पांच साल से माता सीता का किरदार निभा रहे सुजल चौधरी भी बरनाला, पंजाब में निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। इसी साल उनकी नौकरी लगी है और पहले साल ही एक साथ 15 दिन की छुट्टी मिलना आसान नहीं था। फिर भी उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से अपील की कि उन्हें रामलीला के लिए छुट्टी दी जाए। इस तरह से समर्पण की जरूरत हर किसी को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें