पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खंड नगरोटा-सूरियां की मासिक बैठक सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह नगरोटा सूरियां में राज्य उपप्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में होगी।
काउंसलिंग:
स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में डीएलएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
रामलीला मंच:
रामलीला क्लब पासू की ओर से रात नौ बजे से रामलीला में राम-सीता विवाह सहित अन्य दृश्य दर्शाए जाएंगे। शिविर :
स्वास्थ्य खंड नगरोटा-सूरियां के मस्तगढ़ में टीबी जांच शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की टीबी जांच होगी।
शिविर:
द्रोणाचार्य योल काॅलेज में स्वास्थ्य खंड धर्मशाला की ओर से सुबह 10:00 बजे स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान छात्राओं की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
काम की बात:
बिजली बंद
विद्युत उपमंडल मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 25 सितंबर को 33/11 केवी सबस्टेशन तोतारानी में विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते तोतारानी, बाल्ह, बरनेट, सतोबरी, नड्डी, डल झील, धीयाल, चंदमारी, टैंगलवुड, फोरसिथगंज, सैरी, मैक्लोडगंज, मीठानाला, जोगीवाड़ा, भागसू नाग, धर्मकोट, हीरू, गल्लू तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आम सभाएं:
नगर पंचायत जवाली, कोटला व नगरोटा-सूरियां क्षेत्र में राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे आम सभा आयोजित की जाएगी। इसमें वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट रखे जाएंगे। आमसभा में आकर लोग मतदाता सूची में अपना नाम देख सकेंगे। यह जानकारी एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने दी।