फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओबीसी आयोग में गैर-समुदाय के लोगों की नियुक्ति सही नहीं

Thu, 20 Aug 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राज्य के ओबीसी आयोग में गैर-समुदाय के व्यक्तियों को शामिल किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। बुधवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला महामंत्री तिलक पटाकू और जिलाध्यक्ष विजय चौधरी ने आयोग में की गई इन नियुक्तियों को ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय करार दिया।
विज्ञापन

तिलक पटाकू ने कहा कि प्रदेश में करीब 18 लाख और जिले में लगभग 10 लाख ओबीसी आबादी है। इसके बावजूद आयोग में समुदाय के योग्य व्यक्तियों की अनदेखी कर दूसरों को स्थान देना पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर इन नियुक्तियों को रद्द करने की मांग रखी थी।
विजय चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन नियुक्तियों को तुरंत वापस नहीं लिया, तो ओबीसी मोर्चा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने समुदाय से जुड़े सरकार में बैठे मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष राजेश, सुमित चौधरी और कप्तान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें