फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क सुविधा से जुड़ा थाथी, विधायक ने मढ़ेढ बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

Mon, 16 Mar 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मढ़ेड से दुर्गा माता मंदिर के लिए बस सेवा की हरी झंडी देते किशोरी लाल। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र में बसा थाथी गांव आजादी के बाद सड़क सुविधा से जुड़ गया। विधायक किशोरी लाल ने गांव के लिए बन रहे निर्माणाधीन संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया और कहा कि आजादी के सात दशकों बाद पहली बार इस गांव का सड़क से जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

विधायक ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि अब एंबुलेंस और अन्य वाहन सीधे गांव तक पहुंच सकेंगे, जिससे बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में आसानी होगी। उन्होंने इस सड़क को आगे तक विस्तारित करने का भरोसा भी दिया। इसके बाद विधायक ने बैजनाथ से नव दुर्गा माता मंदिर मढ़ेढ तक नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। पहले यह बस केवल मढेढ़ तक चलती थी, लेकिन अब इसे ऊपरी मढेढ़ स्थित मंदिर तक बढ़ाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें