फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हिमाचल पुलिस ने जीता भोगरवां क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

Mon, 16 Mar 2026 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भोगरवां क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ी एक साथ। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रे (कांगड़ा)। पंचायत भोगरवां के खेल मैदान में सी हॉक क्रिकेट क्लब भोगरवां द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला हिमाचल पुलिस और माशापुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः हिमाचल पुलिस की टीम ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी सलारिया को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में 250 रन बनाए और अपनी धारदार गेंदबाजी से 12 विकेट चटकाए।
समापन समारोह में सहदेव ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें