फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कुत्तों का आतंक, पिछले साल में 1,130 लोग काटे, एक की गई जान

Sat, 11 Jan 2025 08:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के सकोह में सड़क पर बैठा आवारा कुत्तों का झुंड। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने का एलान किया है। लेकिन, स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आवारा कुत्तों ने स्थानीय लोगों और सैलानियों का जीना मुहाल कर रखा है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने के 1,130 मामले सामने आए हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने धर्मशाला अस्पताल में अपना उपचार नहीं करवाया है। एक साल में कुत्तों के काटने के इतने मामले सामने आने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर इन कुत्तों का शहर में खौफ है। दिसंबर, 2024 में नूरपुर की भड़वार पंचायत में रेबीज के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में शहरवासियों ने पालतू कुत्ते तो पाल रखे हैं, लेकिन नगर निगम में इनका कोई रिकॉर्ड तक नहीं। सड़कों और गलियों में झुंडों में घूमने वाले आवारा कुत्तों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की चिंता को लेकर परिजन खासे परेशान हैं। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आलम यह है कि कोई इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन और संबंधित विभाग धर्मशाला में भी रेबीज फैलने का इंतजार कर रहे हैं। पशुपालन विभाग और नगर निगम इस कार्य के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेवारी थोप रहे हैं। वीरवार को भी धर्मशाला के कोतवाली बाजार में एक कुत्ते ने करीब नौ लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर घायल कर दिया।

महज बैठकों तक सीमित है टीकाकरण और नसबंदी अभियान
नगर निगम धर्मशाला के वार्षिक बजट में कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी के लिए बजट का प्रावधान तो किया जाता है, लेकिन, बैठक खत्म होने के बाद ये सभी घोषणाएं फाइलों में ही सिमट कर रह जाती हैं। मीट की दुकानों के बाहर बैठे रहने वाले कुत्ते अकसर लोगों पर भी हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों और अन्य कुत्ते और बेसहारा पशुओं में रेबीज फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोट्स:

- नगर निगम धर्मशाला में कुछ संस्थाओं के साथ मिलकर कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। निगम की ओर से कुछेक कुत्तों का टीकाकरण तो किया जा रहा है, लेकिन एक साथ टीकाकरण न होने से इसका कोई फायदा नहीं है। वीरवार को जिस कुत्ते ने लोगों को काटा है, उसे पकड़ने के लिए कर्मचारियों को कहा गया है।
विज्ञापन

- जफर इकवाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला


धर्मशाला में 2024 में किस माह में कितने लोग कुत्तों ने काटे
माह मामले
जनवरी 88
फरवरी 54
मार्च 90
अप्रैल 80
मई 73
जून 200
जुलाई 54
अगस्त 80
सितंबर 79
अक्तूबर 90
नवंबर 75
दिसंबर 167
कुल 1,130

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें