धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत चैतड़ू में बनने वाले आईटी पार्क के लिए मांझी खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पिछले 10 दिन से बंद पड़ा है। ठेकेदार को पैसे न मिलने के कारण ठेकेदार ने महज अभी तक पुल के पिलर के लिए महज गड्ढे ही किए हैं। अभी तक यहां गहरे गड्ढों को भरने का प्रबंध नहीं किया जा सका है।
खड्ड के किनारे रहने वाले स्थानीय लोग, बुजुर्गों सहित स्कूली बच्चों यहां से गुजरते हैं। यदि गलती से कोई गड्ढे में गिर जाता है तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से सुरक्षा घेरे के नाम पर सरिये पर पट्टी बांध कर खानापूर्ति तो कर दी है लेकिन, कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से गगल के साथ लगते मांझी खड्ड पर 2.98 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के निर्माण कार्य को 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ठेकेदार को निर्माण कार्य सितंबर 2024 में अवार्ड किया गया था। इसके बाद ठेकेदार की ओर से कार्य को शुरू कर दिया था। खोदाई भी हो चुकी है और अब गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए हैं। जिस कारण लोगों में काफी रोष है और विभाग से गड्ढों को भरने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हम नहीं चाहते कि विभागीय लापरवाही के कारण किसी को जान गंवानी पड़े।
बाक्स:
क्या कहते हैं स्थानीय लोग-
चैतड़ू पार्क के लिए बन रहे पुल के निर्माण कार्य एक सप्ताह से बंद पड़ा है, जिस कारण लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। रात के अंधेरे में कोई जान पहचान या अगर कोई अनजान व्यक्ति वहां से गुजरते समय खड्डे में गिर जाता है तो उसे अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती है।
-सीमा देवी, प्रधान चैतडू पंचायत
ठेकेदार ने पुल बनाने के लिए मांझी खड्ड को खोदकर पिलर के लिए गड्ढे खोदे हैं। इसके कारण खड्ड भी सिकुड़ गई है। अगर भारी मात्रा में बारिश होती है तो लोगों की जान के लिए खतरा भी बन सकता है।
- तिलक कटोच, स्थानीय निवासी
पुल बनाने के लिए रास्ता तो तोड़ दिया है। इसके अलावा भारी भरकम पोकलेन मशीन से गांव के रास्ते भी टूट चुके हैं। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
-विनोद शर्मा, स्थानीय निवासी।
कोट्स:
पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार की पेमेंट बजट न आने से लटकी हुई है। लोगों को खतरे से बचाने के लिए सुरक्षा पट्टी बांधी गई है।
- दशमिंद्र पाल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।
बजट के अभाव में ये काम भी लटके
जिला कांगड़ा में सरकार से बजट न मिलने के कारण कई बड़े प्रोजेक्ट एक-डेढ़ वर्ष से लटके हुए हैं। इसमें से जिला मुख्यालय का पशुपालन विभाग का भवन भी शामिल है। यह भवन पिछले डेढ़ साल से 20 लाख रुपये के अभाव में लटका हुआ है। जिसे मार्च में मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा बोर्ड में बनने वाला पुस्कालय, धर्मशाला कन्या स्कूल में एक करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से तैयार नया आधुनिक साइंस ब्लॉक बजट के फेर में फंस गया है। वहीं, जून में पूरा होने वाला चकवान ढगवार टू मसरेहड़ सड़क निर्माण कार्य को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। साथ ही शक्तिपीठ नंदिकेश्वर धाम चामुंडा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से मंदिर के गुंबद का कार्य, जो 2024 में पूरा हो जाना था। लेकिन, बजट पूरा न होने के कारण अब कार्य को 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ