फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घायल जंगली सूअर का आतंक, समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर इलाके में घायल जंगली सूअर ने लोगों में दहशत फैला रखी है। सलिहार और लगडू क्षेत्र में सूअर ने रास्ते में मिले कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

सलिहार निवासी संसार चंद और पप्पी तथा बदेहड़ निवासी पुरुषोत्तम चंद भेड़ा ने बताया कि घायल सूअर देर रात तक घरों के आसपास घूमता रहा। इस दौरान रास्ते में आने वाले लोगों पर उसने हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, सूअर बुरी तरह घायल था और असामान्य रूप से आक्रामक हो गया था। उसका खुलेआम घूमना लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें