फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नीट पेपर लीक मामले पर धर्मशाला में गरमाया माहौल, सड़कों पर उतरे युवा

Thu, 23 Jul 2026 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युवा और
विज्ञापन
धर्मशाला। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में बुधवार को धर्मशाला के कचहरी अड्डा में दर्जनों युवाओं और विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में आयोजित इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल विपाशा ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था इस समय गंभीर संकट से गुजर रही है। बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है, जिससे छात्र गंभीर मानसिक दबाव झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की अपील की।
छात्र साहिल शर्मा ने कहा कि जब तक छात्रों की जायज मांगों पर विचार नहीं किया जाता, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।वहीं शिक्षक नवनीत शर्मा ने कहा कि सालों की कड़ी मेहनत के बाद छात्र प्रतियोगी परीक्षा में बैठते हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होना बहुत जरूरी है। लोकतंत्र में सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह युवाओं की चिंताओं का तुरंत समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें