फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ई-केवाईसी के लिए पैसे लेने के मामले की तहसीलदार करेंगे जांच

Sat, 08 Feb 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। डाडासीबा तहसील के अंतर्गत एक पटवार वृत्त में जमीन की ई-केवाईसी के नाम पर कर्मचारी की ओर से पैसे मांगने के मामले की जांच होगी। यह आदेश एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने दिए है। उन्होंने तहसीलदार डाडासीबा बीरबल को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपप्रधान डाडासीबा परमेश्वरी दास की अगुवाई में एक शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगों से जमीन की ई-केवाईसी करने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। वहीं, तहसीलदार बीरबल ने बताया कि एसडीएम के निर्देशानुसार मामले की रिपोर्ट पेश की जाएगी। किसी भी कर्मचारी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। अगर कोई पैसे ले रहा है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें