फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस : संस्कृति का प्रदर्शन, शिक्षा से संवाद तक स्कूलों में मंथन

विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलित
विज्ञापन
धर्मशाला/कांगड़ा/डमटाल/जलग। कांगड़ा जिले के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस पर समृद्ध संस्कृति की छटा बिखरने के साथ ही शिक्षा से लेकर अभिभावक संवाद तक व्यापक मंथन हुआ। भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी, लोकगीत, नृत्य व नाटकों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

साथ ही गुरुजनों को तिलक लगाकर व उपहार भेंट कर उनका आभार जताया। कई विद्यालयों में शिक्षा संवाद व पीटीएम आयोजित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तय की गई। धर्मशाला कॉलेज के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में छात्रा कनिष्का ने हिमाचली गीत ‘शोणी शोणी शिमला दी सड़का जिंदे’ पेश कर समां बांधा। इसके बाद शिमला नाटी और पंजाबी नृत्य की धूम रही।
शैक्षणिक सत्र में मान्या, पलक और शुभम ने कहा कि एआई के दौर में भी शिक्षक की भूमिका अपरिहार्य है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव महाजन, राजनीति विज्ञान के प्रो. संजय और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. बालक राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया के मार्गदर्शन में संस्कृत एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने संयुक्त कार्यक्रम किया। छात्रों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता संस्कृत के सहायकाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने भारतीय शिक्षा-दर्शन एवं गुरु-शिष्य परंपरा पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट में प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने कक्षा 12वीं के छात्रों संग दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। 11वीं के छात्रों ने नाटक व नृत्य पेश किया, जबकि शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन हुआ। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज इंदौरा में विद्यार्थियों ने भाषण और कविताओं के जरिए गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में एसएमसी अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद हुआ। विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य अनिल जरियाल व शिक्षकों को सम्मानित कर केक काटा। जालग स्कूल में प्रधानाचार्य रजनीश कुमार अत्री की मौजूदगी में रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं, वहीं एसएमसी अध्यक्ष अश्विन पटियाल की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा संवाद में करीब 60 अभिभावकों ने भाग लिया।
उधर, जमानाबाद स्कूल में शिक्षक दिवस पर पीटीएम का आयोजन हुआ। यहां प्रधानाचार्य एकता गौतम ने अभिभावकों से छह माह का रिपोर्ट कार्ड साझा किया और बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें