फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पौंग में मोटर बोट चलाने के लिए महज एक आवेदन

Fri, 24 Jan 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पौंग झील में मोटर बोट चलाने की प्रक्रिया को पर्यटन विभाग ने शुरू किया है। इसके लिए विभाग की ओर से इच्छुक लोगों, कंपनियों और संस्थाओं से आवेदन भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर शुरू की टेंडर प्रक्रिया में किसी ने भी रूचि नहीं दिखाई है। केवल एक ही आवेदन विभाग के पास पौंग में मोटर बोट चलाने के लिए पहुंचा है। विभाग को नियमों के अनुसार कम से कम तीन आवेदन चाहिए, जिसमें चयन के बाद ही टेंडर अवार्ड किया जा सकता है। ऐसे में अब जिला प्रशासन ही इस दिशा में आगामी निर्णय लेगा, जिसमें आवेदन करने वाले को टेंडर अवार्ड किया जाए अथवा दोबारा टेंडर बुलाया जाए।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर गोबिंदसागर झील में मोटर बोट चलाने के बाद पौंग में भी उसी तर्ज पर मोटर बोट चलाने की योजना है। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से भी जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला पर्यटन विभाग भी इस दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया को शुरू भी कर दिया गया है। इतना ही नहीं पौंग बांध से सटे क्षेत्र में पहले से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र चल रहा है। वहीं, अधिसूचित क्षेत्र में मोटर बोट चलाने की अनुमति भी पौंग बांध प्रबंधन से मिल चुकी है।
वहीं,पौंग बांध का क्षेत्र वन्य प्राणी विभाग के अधीन आता है। ऐसे में इस सुविधा के लिए वन्य प्राणी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। इस एनओसी के लिए पर्यटन विभाग ने संबंधित विभाग में आवेदन कर दिया है। उधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि पौंग में मोटर बोट चलाने के लिए एक ही आवेदन आया है। अब डीसी कांगड़ा ही इस बारे आगामी निर्णय लेंगे, जिसके आधार पर मोटर बोट चलाने की प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें